[PDF] आरटीआई आवेदन फॉर्म | RTI Application Form : आरटीआई के तहत आप भारत सरकार में किसी भी सरकारी कार्यालय में कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| सरकारी कार्यालयों में सरकारी कार्यों पर खर्च किए गए पैसों का हिसाब एवं जानकारी मांगने के लिए सूचना का अधिकार बनाया गया है |सूचना के अधिकार के तहत भारत का कोई भी नागरिक किसी कार्यालय में कोई भी सूचना मांग सकता है |
[PDF] आरटीआई आवेदन फॉर्म | RTI Application Form
RTI Application Form PDF Download – RTI Act एक विशेष तरह का कानून है, जिसे वर्ष 2005 में लागु किया गया था | इस कानून को लाने का सबसे बड़ा उद्देश्य आम लोगों को सरकार से सवाल पूछने का हक़ देना था तथा घोटाले, भ्रष्टाचार, टैक्स चोरी जैसी हेरा – फेरीयो को रोकना था।
सरकार से सवाल पूछने का हक़ देश के हर नागरिक को है | इस कानून की सहायता से कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी कार्यालय में अपना आरटीआई दर्ज करा कर जानकारी प्राप्त कर सकता है |
- RTI को काफी हद तक भ्रष्टाचार नियंत्रित करने के हथियार के रूप में भी देखा जाता है। Right to Information Act (सुचना का अधिकार अधिनियम ) की धारा 6(1) के अनुसार, कोई भी क्यक्ति जानकारी के लिए समन्धित विभाग के जन सूचना अधिकारी/केन्द्रीय जन सूचना अधिकारी या राज्य जन सूचना अधिकारी को पत्र लिख सकता है |
- अगर आप भी इस एक्ट के तहत कोई जानकारी लेना चाहते है तो आपको एक निर्धारिक फॉर्म की आवश्यकता होगी |
RTI Application Form
सूचना का अधिकार कानून देशभर में 12 अक्टूबर 2005 को लागू किया गया था | सूचना का अधिकार कानून का मुख्य उद्देश्य देश को होने वाले भ्रष्टाचार, घोटाले, टैक्स चोरी जैसे हेरा फेरी को रोकने के लिए लागू किया गया था | इसका मूल उद्देश्य भारत के नागरिकों को सरकार के कार्य में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व एवं सशक्त बनाना है |
आरटीआई के तहत काफी हद तक भ्रष्टाचार कंट्रोल करने में मदद मिली है | आरटीआई अधिनियम की धारा 6(1) के अनुसार एक आवेदन संबंधित लोक प्राधिकरण जिससे सूचना अपेक्षित है, के केंद्रीय जन सूचना अधिकारी के समक्ष लिखित रूप में दाखिल की जा सकती हैं|
आरटीआई सूचना कैसे लगाएं
यदि आप RTI online आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न लिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको RTI Online की आधिकारिक वेबसाइट rtionline.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर आपको “Click here for Submit Request” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जंहा आपको आरटीआई से संबंधित जानकारी दी गयी होगी।
- यहां आपको सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और अंत में “I have read and understood the above guidelines” पर टिक कर “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने “Online RTI Request Form” खुल जायेगा। यहां आपको पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। जो निम्न प्रकार से हैं –
- Public Authority Details
- Personal Details of RTI Applicant
- Request Details
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको जो जानकारी प्राप्त करनी हो, उसे भरें (Enter Text for RTI Request application upto 3000 characters)
- इसके बाद आपको संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। और दिए गए कैप्चाकोड को दर्ज कर “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन आरटीआई भर सकते हैं।
आरटीआई फॉर्म डाउनलोड हिंदी
आरटीआई अधिनियम 2005 के अंतर्गत आवेदन पत्र के लिए कोई विशिष्ट स्वरूप प्रदान नहीं करता है आप किसी भी प्रारूप में RTI आवेदन लिखकर सूचना मांग सकते हैं | नीचे दिए गए लिंक के द्वारा हिंदी एवं इंग्लिश में फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं | जिसके बाद आप आसानी से आरटीआई सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जानकारी ले सकते हैं |